संक्रमण के दैनिक मामलों में गिरावट, आठ हजार नए केस, 465 लोगों की मौत

राष्ट्रीय समाचार

कोरोना के नए वैरिएंट से दुनिया एक बार फिर दहशत में है। ये वैरिएंट तेजी से अपना रूप बदल रहा है। वहीं, भारत भी इसको लेकर चिंतित है। हालांकि, भारत में कोरोना के दैनिक मामलों में गिरावट दर्ज की जा रही है। बीते 24 घंटे में कोरोना के आठ हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं, जबकि 465 लोगों की जान चली गई है। वहीं, 10 हजार से ज्यादा लोगों को छुट्टी दे दी गई है। शुक्रवार को जारी आंकड़े के अनुसार देश में कोरोना के 10,549 नए मामले सामने आए और 488 लोगों की मौत हुई थी।

स्वास्थ्य मंत्रालय  द्वारा शनिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, 8,318 नए मामले दर्ज किए हैं। वहीं, 10 हजार 967  मरीज ठीक हुए हैं। इसी के साथ अब तक देश में कोरोना से ठीक हुए मरीजों का कुल आंकड़ा 3 करोड़ 39 लाख 88 हजार 797 पर पहुंच गया है। देश में कोरोना के 1 लाख 07 हजार 019 एक्टिव केस बचे हुए हैं। कोरोना के कुल तीन करोड़ 45 लाख 63 हजार 749 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। भारत में अब तक कोरोना से 4 लाख 67 हजार 933 लोगों की मौत हो चुकी है। भारत में अभी तक  1 अरब 21 करोड़ से ज्यादा लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।


  • Sign up
Lost your password? Please enter your username or email address. You will receive a link to create a new password via email.