
अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस ने भगोड़ा घोषित किया, जानें अब तक क्या-क्या हुआ?
खालिस्तान समर्थक ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के मुखिया अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस ने भगोड़ा घोषित कर दिया है। अमृतपाल की गिरफ्तारी के लिए पंजाब पुलिस जगह-जगह छामापेारी कर रही है। पूरे राज्यभर में अमृतपाल की तलाश तेज है। तो वहीं ‘वारिस पंजाब दे’ के 78 सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कई समर्थक भी हिरासत में लिए गए हैं। वहीं पंजाब में लॉ एंड ऑर्डर को देखते हुए आज दोपहर 12 बजे तक इंटरनेट सर्विस बंद कर दी गई है।