राहुल गांधी के मुद्दे पर कांग्रेस का संकल्प सत्याग्रह, राजघाट की नहीं मिली इजाजत

राष्ट्रीय समाचार

लोकसभा से राहुल गांधी की सदस्यता छिन जाने के बाद अब कांग्रेस पार्टी आर-पार के मूड में आ गई है। कांग्रेस पार्टी अब कोर्ट के साथ-साथ सड़कों पर उतर आई है। आज से कांग्रेस पार्टी सरकार और बीजेपी के विरोध में सड़कों पर उतरी है। आज सुबह से ही कांग्रेस के दिग्गज नेता महात्मा गांधी के समाधि स्थल राजघाट पर संकल्प सत्याग्रह करना चाह रही थी लेकिन उन्हें इसकी इजाजत नहीं मिली। इसके बाद कांग्रेस ने गांधी दर्शन पर मंच बनाया है। ये बिल्कुल राजघाट के बगल में है। अब वहीं सत्याग्रह कर रहे हैं।

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा, जयराम रमेश, केसी वेणुगोपाल और अन्य नेता पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ राजघाट पहुंचे हैं। इसके साथ ही देश के दूसरे राज्यों में भी कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता गांधी प्रतिमा के सामने संकल्प सत्याग्रह कर रहे हैं।  वहीं सोमवार से कांग्रेस संविधान बचाओ अभियान भी शुरू करेगी। यानी आने वाले दिनों में देश की सड़कों पर कांग्रेस का शोर होगा।


  • Sign up
Lost your password? Please enter your username or email address. You will receive a link to create a new password via email.